Araria News: सड़क से निकाला गया पानी, लोगों को मिली राहत
अररिया, जुलाई 12 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा पंचायत के दीपोल वार्ड-16 में सड़क पर जलजमाव की समस्या को 'हिन्दुस्तान' ने बीते शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई। साथ ही सड़क पर बालूपत्थर का मिश्रण (ब्रैडमिसाली) डालकर मार्ग को तत्काल समतल किया गया, जिससे सड़क में जलजमाव की समस्या की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी । स्थानीय लोगों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने समस्या के समाधान के लिए विभाग का आभार जताते हुए कहा कि समय पर हुई पहल से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को आवागमन में पहले जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.