Araria News: सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
अररिया, अगस्त 23 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मझुवा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या एक, दो और तीन में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बन रही ढलाई सड़क में अनियमितता को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और तय मानकों की अनदेखी किए जाने की बात कही। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही गुणवत्ता को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण में निर्धारित मात्रा के अनुपात में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। वहीं, गिट्टी और बालू की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: गोईनदी में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच के निर्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.