अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद जोगबनी में सोमवार को वार्ड 18 स्थित ढाला के समीप सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नगर परिषद की टीम ने सड़क किनारे बनी गुमटियों व अस्थायी ढांचों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया। बताया गया कि उक्त स्थल पर सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। खासकर तीखा मोड़ होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अतिक्रमण हटाए जाने से अब वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी। यह अतिक्रमण मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश राणा की प्रयास से हटाया गया ।जोगबनी फोटो 3 अतिक्रमण हटाते नपकर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...