अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा बाजार में एसडीओ अभय कुमार तिवारी एवं डीएसपी पंकज कुमार व सिमराहा थाना प्रभारी प्रेम कुमार भारती सहित पुलिस बल के साथ बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे फुटकर रूप से मुर्गा काटकर बेचने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे सड़क किनारे दुकान लगाकर कारोबार न करें। प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि दुकान लगानी है तो निर्धारित नियमों और मानकों का पालन करते हुए ही दुकान संचालित करें। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों को चिन्हित कर दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर दुकान लगाने से परहेज करने की हिदायत दी, जहां आसपास धार्मिक स्थल मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अत...