अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। डीआरडीए सभागार अररिया में गुरूवार को ओडीएफ स्थिरता एवं जलवायु-संवेदी वाश तकनीकी विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डीडीसी रोजी कुमारी, डीआरडीए डायरेक्टर एवं उपस्थिति पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह कार्यशाला डीआरडीए अररिया एवं यूनिसेफ तथा सहयोगी संस्था जीपीएसभीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनिसेफ के वाश अधिकारी सुधाकर रेड्डी ने बताये की स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत जिले ने घरेलू शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खुले में शौच से मुक्त स्थिति प्राप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब इन उपलब्धियों को लंबे समय तक बनाए रखना, स्वच्छता परिसं...