अररिया, अक्टूबर 8 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। गुरुवार को जिला कोषागार कार्यालय के तत्वावधान में परमान सभागार में आयकर अधिनियम, 2025 के अंतर्गत टीडीएस और टीसीएस प्रावधानों और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय बिंदुओं पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डीएम विनोद दूहन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयकर अपर आयुक्त, रेंज-3, धनबाद नरसिंह कुमार खालको और विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी, पूर्णिया टी.टी. भूटिया और प्रसून झा उपस्थित रहे।कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा स्रोत पर कर कटौती और स्रोत पर कर संग्रह से संबंधित प्रावधानों, कर कटौती एवं संग्रह की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन और वित्तीय अभिलेखों के उचित संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखने और वित्तीय क...