अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सौरगांव वार्ड संख्या तीन से पश्चिम टोला जाने वाली कच्ची सड़क बदहाल हो गया है। थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क कीचड़मय और जल जमाव हो जाता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया को बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। इस कारण छोटे छोटे बच्चे स्कूल नहीं जाना चाहता है। इसके साथ ही किसानों को खेत और आमलोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने डीएम से पक्की सड़क बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...