अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सौरगांव वार्ड संख्या 3 से पश्चिम टोला जाने वाली कच्ची सड़क बदहाल हो गया है। थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क में जल जमाव होने से कीचड़मय हो जाता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया को बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। इस कारण छोटे छोटे बच्चे स्कूल नहीं जाना चाहता है। इसके साथ ही आमलोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने डीएम से पक्की सड़क बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...