अररिया, अक्टूबर 15 -- सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तारी Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का वीडियो और फोटो बनाकर प्रदर्शन करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सिमराहा थाना पुलिस ने मामले का सत्यापन करने के बाद छापेमारी कर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर के बेडरूम में दीवार के किनारे छिपाकर रखा गया एक मास्केट भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल कुमार पिता रमेश ऋषिदेव, निवासी थरिया बटिया, थाना सिमराहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विगत 14 अक्टूबर को आरोपी द्वारा अवैध अग्निशस्त्र के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो प्रसारित कर हथियार का प्रदर्शन किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसका सत्यापन कराया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके ब...