अररिया, अगस्त 25 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। सेवा समाधान दिवस के तहत सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों की समस्याओं एवं विभिन्न मामलों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhaga...