अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। महलगांव थाना क्षेत्र के पनसरवा जोगिंदर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का पिछला हिस्सा तोड़कर नगद 20 हजार रुपये, कीमती जेबरात, महंगे कपड़े और जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज समेट कर ले गए। मामले को लेकर पीड़िता ने महलगांव थाना में लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी चोरों ने सेंध मारकर घर में प्रवेश किया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बक्से को कपड़े सहित गांव के पास खेत में ही फेंककर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए चोर, लाखों का माल समेटा सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा दे...