अररिया, अगस्त 8 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस दिवस का आयोजन किया गया। फोकल शिक्षक निगम कुमार ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। दूषित पानी पीने से दस्त, डायरिया सहित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया गया। बच्चों को साबुन से हाथ धोने की सही प्रक्रिया समझाई गई। प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें दैनिक जीवन में स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना ...