अररिया, सितम्बर 4 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड संख्या-3 स्थित भरगामा-महथावा मुख्य मार्ग के पास शुक्रवार की शाम एक सुनसान घर में फंदे से लटका 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक राहुल कुमार रघुनाथपुर दक्षिण निवासी राजू महतो का बेटा था। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार गुरूवार की शाम वह पास के महथवा गोढ़ियारी टोला जन्माष्टमी मेला देखने निकला था। लेकिन वह लौटकर घर नहीं आया। शुक्रवार शाम सुनसान घर में फंदे से लटकता शव मिला। शव मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुनसान घर में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका हालांकि युवक के शरीर में गर्दन छोड़ ...