अररिया, सितम्बर 10 -- Araria News: पलासी( ए.सं)। प्रखंड के चहटपुर पंचायत स्थित मुख्यालय के समीप में सात निश्चय योजना के तहत कोशी डेयरी प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित बल्क मिल्क कूलर यूनिट (सुधा बिक्री केंद्) का बुधवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम श्री दूहन ने कहा कि सात निश्चय 3 के तहत प्रत्येक गांव में सोसाइटी बनाई गई है। जिस में पशु पालकों को दूध उत्पादन कर सोसाइटी के माध्यम से दूध की खरीद विक्री उचित मूल्य पर की जायेगी। खासकर किसानों को अपनी खेती के अलवे पशु पालन के साथ साथ दूध उत्पादन कर ग्राम सोसाइटी के माध्यम से दूध को बिक्री कर अपने आय को बढ़ा मिल सकेगा।

दूध उत्पादन और आर्थिक विकास डीएम ने कहा कि सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा तथा इससे ...