अररिया, अगस्त 20 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर सीमांचल क्षेत्र की रेल समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने क्षेत्र में नई ट्रेनों के परिचालन, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी, लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी लाने तथा रेल संरचनाओं को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को रेल मंत्री के समक्ष रखा। सांसद के रेल प्रतिनिधि एवं डीआरयूसीसी सदस्य विनोद सरावगी ने इस पहल के लिए सांसद के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांसद ने क्षेत्र की रेल समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें रेल मंत्री के समक्ष उठाया है, जिससे सीमांचल के रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। उल्लेखनीय हो कि पिछले दिनों फारबिसगंज सिविल स...