Araria News: सिमराहा में स्मैक के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 1 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। सिमराहा थाना पुलिस ने स्मैक के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कथित कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जितेंद्र कुमार और मो. अंजारुल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद किया है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया थाना पुलिस के अनुसार, सिमराहा थाना क्षेत्र के कुशवाहा पेट्रोल पंप के समीप एक झोपड़ी में स्मैक की खरीद-बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना सिमराहा थाना प्रभारी प्रेम कुमार भारती को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
छापेमारी टीम ने सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों आरोपितों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। छापेमारी दल में मनोज कुमार, संतोष कुमार, राजकुमार सहित पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.