Araria News: सिमराहा मांस फैक्ट्री के खिलाफ 28 सितंबर के आंदोलन की गोलबंदी तेज
अररिया, सितम्बर 25 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज स्थित मांस फैक्ट्री के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर ग्रामीणों की गोलबंदी तेज हो गई है। आगामी 28 सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पंचायत ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक तैयारी शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि फैक्ट्री से निकलने वाली कथित तेज दुर्गंध के कारण गांव छोड़कर दूसरे स्थानों पर चले गए कुछ परिवार भी आंदोलन में समर्थन देने के लिए वापस लौट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आगामी आंदोलन पूर्व के आंदोलनों से अलग और व्यापक स्वरूप ले सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि मांस फैक्ट्री की स्थापना से जुड़े अनुबंध में यह उल्लेख किया गया है कि फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के दायरे में कोई घर आबाद नहीं है, जबकि जमीन पर स्थिति इसके बिल्कुल वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.