अररिया, अक्टूबर 4 -- Araria News: अररिया से रोशन भारद्वाज की रिपोर्टिंग। सिकटी में नौ लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। सीमा स्तंभ 163 के समीप एसएसबी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। बोरा फेंककर भागने का किया प्रयास, घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तारी का विवरण अररिया, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी लेटी और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में की गई। सहायक कमांडेंट कृष्णा कुमार मीणा ने बताया कि एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में विशेष गश्ती कर रही थी। इसी दौरान करीब 18:12 बजे सी...