अररिया, जुलाई 29 -- Araria News: सिकटी, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में मंगलवार को बीडीओ परवेज आलम के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन बीससूत्री उपाध्याय भवेश कुमार राय ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उप प्रमुख लखिचंद प्रामाणिक ने कहा कि अच्छे लोगों का हर जगह सम्मान होता है। चाहे वे जिस क्षेत्र में हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी रहते परवेज आलम ने सजग रहते हुए आम लोगों के कार्यों को आसानी से पूरा करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Araria...