अररिया, अगस्त 21 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। लायंस फेमिना की ओर से स्थानीय अस्पताल रोड स्थित डॉ. एकता रंजन के आवासीय परिसर में सावन मिलन समारोह का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। सावन के उल्लास और उमंग से सराबोर इस कार्यक्रम में लायंस फेमिना से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। समारोह में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों के साथ-साथ विभिन्न मनमोहक गीत प्रस्तुत किए और जमकर नृत्य किया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ सावन मिलन की खुशियां साझा कीं। पूरे परिसर में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Ara News: सावन मिलन समारोह में झूमे लायंस...