अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: ​अररिया, वरीय संवाददाता। सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी अररिया में शारदीय नवरात्र को लेकर मां की पूजा अर्चना जारी है। रविवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हो चुकी है। सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। ​पूजा के दौरान आचार्य हरेंद्रनाथ झा (झुलन झा) वैदिक मंत्रोच्चार मार्गदर्शन के साथ पंडित भवानंद मिश्रा द्वारा कलश पूजन एवं मां दुर्गा की पूजा संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। ​इस अवसर पर सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी के पुजारी पंडित कृष्ण कांत तिवारी, प्रदीप तिवारी, गौतम मुखर्जी, ओम प्रकाश जायसवाल, विवेक जायसवाल, रितेश, दिलीप सहित अन्य...