अररिया, अक्टूबर 17 -- Araria News: ​अररिया, निज संवाददाता। जिले में साइबर ठगों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चपत लगा दी। शातिर अपराधियों ने महज चार दिनों के भीतर एक के बाद एक कुल 76 बार में 3 लाख 58 हजार 908 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित महलगांव थाना क्षेत्र के भनसिया गांव निवासी रिजवान आलम हैं। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच हुआ फर्जीवाड़ा:

खाते से 76 बार में हुई अवैध निकासी दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते को निशाना बनाते हुए 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच यह फर्जीवाड़ा किया। इस दौरान बिना किसी पूर्व सूचना या ओटीपी साझा किए ख...