Araria News: सांप के डसने सतबिटा की महिला की मौत
अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: जोकीहाट(एसं)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतबिटा गांव मंगलवार को जहरीला सांप के डंसने ने एक महिला की मौत हो गई। मृतका बीबी नूरसबा उसी गांव के मुश्ताक की पत्नी थी। परिजनों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन जहर के असर के कारण इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही सतबिटा गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.