Araria News: ससुर ने बहू और उसके भाइयों पर दबिया से किया जानलेवा हमला, चार घायल
अररिया, अगस्त 26 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज थानाक्षेत्र के सैफगंज गांव में रक्षाबंधन को लेकर मायके जाने की तैयारी कर रही एक विवाहिता और उसे लेने पहुंचे उसके भाइयों पर उसके ससुर द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में विवाहिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता और उसके एक भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल विवाहिता सैफगंज निवासी महिला ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने भाइयों को उसे लेने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.