अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 51 मामलों की सुनवाई की गई।

समस्याओं की सुनवाई जिलाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की जांच कर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में किशन लाल यादव, बरदाहा, सिकटी द्वारा वृद्धापेंशन नहीं मिलने की शिकायत की गई। वहीं अरविंद यादव एवं अन्...