Araria News: सब्जी मंडी में तब्दील हुआ एनएच का सर्विस रोड, दुर्घटना की आशंका
अररिया, अगस्त 28 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता सुबह होते ही अररिया बस स्टैंड स्थित एनएच का सर्विस रोड सब्जी मंडी में तब्दील हो जाता है। फुटपाथ पर इन दुकानदारों का कब्जा हो जाता है। इन्हें न तो राहगीरों की परेशानी से मतलब और न अनियंत्रित ढंग से चल रही गाड़ियां से होने वाली हादसे का कोई डर। सवाल ये है कि यदि अनियंत्रित गाड़ियों की चपेट में ये फुटपाथी दुकानदार आ जाय तो क्या होगा। इस हादसे की जवाबदेही किसकी होगी। कौन इसके असली जिम्मेदार होंगे। बस स्टैंड के कई स्थायी दुकानदारों ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक इन लोगों का सर्विस लेन पर कब्जा रहता है। इस होकर बड़ी-बड़ी गाड़ियां चलती है। यदि कोई बड़ा हादसा हो जाय तो क्या होगा। हालांकि इनमें से कई इतने गरीब होते हैं कि वे स्थायी दुकान नहीं ले सकते। इधर राम प्रसाद, शमसुद्दीन, राधा देवी, समशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.