अररिया, अगस्त 9 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तुफैल अहमद खान शुक्रवार शाम नरपतगंज पहुंचे। यहां वे फतेहपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय फतेहपुर में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के लिए कई तरह की योजना लागू किया है तथा इसका फायदा ग्रामीण लोगों को अत्यधिक हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलजुल कर समाज में भाईचारा तथा सद्भाव के तहत आगे बढ़ना चाहिए। सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के तहत बिहार राज्य तरक्की कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के प्रदेश नेता मो. फैसल ने कहा कि फतेहपुर पंचायत में सीमांचल अल्पसंख्यक संवाद जैसे सामाजिक कार्यक्रम होना गर्व का विषय है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन से सभी समुदाय के लोगों को एक मंच पर एकत...