अररिया, सितम्बर 16 -- Araria News: चन्दन कुमार लालू, ​अररिया,निज संवाददाता अररिया नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है, इससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि नगर परिषद द्वारा सफाई मद में खर्च की जाने वाली राशि में लगभग दोगुनी वृद्धि कर दी गई है, लेकिन धरातल पर स्वच्छता का स्तर सुधरने के बजाय और नीचे गिर गया है। नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने वर्तमान कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि पहले जिस सफाई व्यवस्था पर प्रतिमाह करीब 45 लाख खर्च होते थे, उसी कार्य के लिए अब एक एनजीओ को प्रति माह लगभग 75 लाख का भारी-भरकम ठेका दे दिया गया है। इसके बावजूद शहर की सफाई रैंकिंग में लगातार गिरावट दर्ज क...