अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-फारबिसगंज एसएच 77 पर विस्टोरिया हनुमान मंदिर के समीप रविवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक राजन कुमार मिर्जापुर पंचायत के वार्ड 14 निवासी अवधेश मेहता का बेटा था। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार राजन तीन-चार दिन पहले विस्टोरिया पंचायत स्थित अपने नाना के श्राद्ध कर्म में आया था। रविवार को संपीडन कार्य समाप्त होने के बाद वह अपने घर जाने के लिए नाना के घर के सामने ही सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान रानीगंज से फारबिसगंज की और जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद गुस्...