अररिया, सितम्बर 10 -- Araria News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर ठाकुरबाड़ी में भव्य आयोजन, उमड़े श्रद्धालु। अररिया, वरीय संवाददाता। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छठी के शुभ अवसर पर बुधवार की देर शाम बाबा अररिया नाथ ठाकुरबाड़ी, अररिया में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद थी। इन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान श्री कृष्ण जी की छठी मनाई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छठी के अवसर पर भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्री कृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम एवं भक्तिमय वातावर...