Araria News: शॉर्ट सर्किट से सात घर जलकर राख, 10 लाख का नुकसान
अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर वार्ड संख्या 06 में मंगलवार देर रात आग लगने से सात परिवार के सात घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी में नगदी 25 हजार सहित पटसन, अनाज, बर्तन, कपड़ा, आवश्यक कागजात सहित करीब 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीण और दमकल के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। अग्निपीड़ित परिवारों में वासुदेव मंडल, उनका बेटा अरुण कुमार मंडल, अमित मंडल, अनिल मंडल, अरविंद मंडल, सरविंद मंडल और बिजलू मंडल के बेटा अशोक मंडल शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वे लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात्रि आग लगने पर हो हंगामा होने पर उनलोगों की नीद खुली तो देखा कि आग की लपटें ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.