अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में बुधवार को इंद्रधनुष साहित्य परिषद की ओर से हिंदी साहित्य के प्रख्यात कवि एवं शिक्षाविद् डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की।

कार्यक्रम का प्रारम्भ समारोह का शुभारंभ उपस्थित साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं के विचार पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, हिंदी सेवी अरविंद ठाकुर, शायर हसमत सिद्दीकी, डॉ...