अररिया, नवम्बर 14 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सैफगंज पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रमेश पासवान (58 वर्ष) के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पंचायत में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में गहरा दुख है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह स्नान करने के बाद अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर देखते ही देखते पूरे पंचायत में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक एवं परिचित उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। शिक्षक रमेश पासवान के निधन को शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। वे मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव में शोक का मा...