अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: सिकटी, एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय सिंधिया मस्जिद टोला में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता, शिक्षा प्रेमी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगोष्ठी का मुख्य थीम 'खेलो और सीखो' रहा। इस दौरान बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में विभिन्न खेलों की भूमिका पर चर्चा की गई। प्रधान शिक्षक अशोक पासवान ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनकी मानसिक क्षमता, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल-खेल में सीखने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Motihari News: शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में " खेलो...