अररिया, सितम्बर 12 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को अररिया परियोजना के केन्द्र संख्या-331 पर पोषण जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीपीओ कविता कुमारी, सीडीपीओ रेणु कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका रूपा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं एवं लाभार्थियों को पोषण के महत्व के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान विशेष रूप से प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों पर चर्चा की गई। महिलाओं एवं माताओं को बताया गया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का शामिल होना आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दाल, चना, सोयाबीन, अंडा, दूध, पनीर, मूंगफली आदि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन के ...