अररिया, अगस्त 7 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर फारबिसगंज में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को स्थानीय अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं 14 अगस्त को आयोजित होने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एसडीओ अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि आगामी 15 अगस्त को काली मेला ग्राउंड में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फारबिसगंज में शान से लहराएगा...