अररिया, जुलाई 9 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज के गोढ़ियारी चौक के समीप गुरुवार देर रात एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे पर बज रहे गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। पहले बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच बेल्ट व लोहे की रड से मारपीट हुई और फिर आरोप है कि डीजे वाहन चालक ने भीड़ पर वाहन चढ़ा दिया। इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब नौ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच से छह बाराती भी शामिल बताए जा रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : शादी समारोह में डीजे वाहन की चपेट में युवक की मौतघटना के विवरण घटना गोढ़ियारी चौक निवासी राजकुमार दास की बेटी कुमारी चंचल की शादी के दौरान हुई। चंचल का विवाह सिमराहा राघोपुर निवासी ललन दास के बे...