Araria News: शादी के मंडप पर मातम, पड़ोस में बुझ गया घर का चिराग, हर चेहरा मायूस, हर आंख गमगीन
अररिया, जुलाई 9 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। बुधवार की देर रात गोढ़ियारी चौक में जो हुआ, उसने सिर्फ एक शादी समारोह नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले की खुशियां छीन लीं। राजकुमार दास की बेटी कुमारी चंचल के विवाह की तैयारियों के बीच हुई दर्दनाक घटना के बाद पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया है। जहां कुछ घंटे पहले शहनाई, हंसी और गीतों की गूंज थी, वहां अब सिर्फ सिसकियां, चीत्कार और खामोशी सुनाई दे रही है। हर चेहरा मायूस है और हर आंख गमगीन। विवाह स्थल का नजारा खुद उस भयावह रात की कहानी बयां कर रहा है। आंगन में बिखरे बर्तन, अधूरा पड़ा भोजन, इधर-उधर पड़ी कुर्सियां, तना हुआ शामियाना और सूना पड़ा मंडप मानो कह रहे हों कि खुशियों के बीच किस तरह एक पल में मातम उतर आया। शादी का घर शोक में डूबा है और परिवार इतना आहत है कि किसी से बात करने की स्थिति में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.