अररिया, जुलाई 27 -- Araria News: शहर में सुबह जमकर हुई बारिश, बिजली गायब अररिया, वरीय संवाददाता सोमवार की सुबह से जिले के अलग- अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं शहरी इलाकों में भी घंटो बिजली कटी रही। इधर झमाझम बारिश के बाद जलजमाव व कीचड़ ने गांव से लेकर शहर तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे। जिले में हुई बारिश से धान रोपनी में तेजी आ गई है। लक्ष्य हासिल करने करने की उम्मीद बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ।

जलजमाव की समस्या बारिश से आश्रम रोड व बस स्टैंड झील में तब्दील: जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के प्रमुख सड़कों के अलावे गली मोहल्ले के विभिन्न सड़कों पर ...