अररिया, अक्टूबर 22 -- अररिया में बंद मकान में भीषण चोरी Araria News: शहर के ओम नगर में बंद मकान का ताला तोड़ भीषण चोरी,बीएसएफ जवान के घर से 10 लाख की संपत्ति साफ - ​दुर्गा पूजा पर पैतृक गांव कुर्साकांटा के रहटमीना गया था परिवार - चोरों ने लॉकर तोड़कर 3.75 लाख नकद और गहने चुरा ले गया, जांच में जुटी पुलिस ​अररिया,निज संवाददाता दुर्गा पूजा के अवसर पर बंद घर छोड़ पैतृक गांव जाना एक परिवार को भारी पड़ गया।अररिया शहर के ओम नगर वार्ड संख्या 08 में मंगलवार की रात अज्ञात शातिर चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कमरों के ताले व अलमारी-बक्से के लॉकर तोड़कर करीब तीन लाख 75 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों भाइयों के हिस्से से चोरी गई कुल संपत्ति का आकलन 9 से 10 लाख र...