अररिया, नवम्बर 22 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के निवासी मनीष कुमार चौधरी (32), पिता स्व. ब्रह्मदेव चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया। जानकारी अपर थानाध्यक्ष बिष्णु कांत ने दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...