अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा पुलिस ने गुरुवार की संध्या शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब पीकर हो हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक करवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंच कर उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। गिरफ्तार व्यक्ति मनोज राय पिता ताराचंद राय तकिया वार्ड संख्या 7 का रहने वाला बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...