Araria News: वृद्धजन के अनुभवों और संस्कारों का लें लाभ
अररिया, अक्टूबर 2 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में पीढ़ीगत बंधन को बढ़ावा देने एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकार, कल्याण तथा उनके प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ नयना पॉल ने कहा कि वृद्धजन हमारे अनुभव, संस्कार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के साथ युवा एवं बच्चों की सहभागिता के माध्यम से सम्मान, अपनापन और पीढ़ियों के बीच मजबूत संबंध का संदेश दिया गया। इसके साथ ही संकल्प लिया कि वरिष्ठजनों का सम्मान करें, उनका साथ दें और उनके अनुभवों से समाज को समृद्ध बनाएं। यह भी पढ़ें- Siwan News अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों के सम्मान का लिया संकल्प मौके पर काफी संख्या में वृद्धज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.