अररिया, अक्टूबर 25 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दिन एक युवक को एयर गन लेकर फायरिंग करना महंगा पड़ गया। मामले में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने राजनीतिक दल के एक नेता समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नरपतगंज पुलिस ने एक युवक के घर से एयरगन बरामद कर जांच के लिए भेजा है। इस संदर्भ में नरपतगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक राजनीतिक दल से जुड़े रोहित यादव और जोगबनी निवासी सुजीत पासवान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने नरपतगंज के एक युवक के घर से एयरगन बरामद की है। वायरल वीडियो और बरामद एयरगन को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

वायरल वीडियो के बाद प्राथमिकी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नरपतगंज एनएच...