अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया की ओर से शनिवार को फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंदों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना था। शिविर में नालसा की विभिन्न योजनाओं, नशे के दुष्प्रभाव एवं नशामुक्ति, महिलाओं से संबंधित कानून, मानव-वन्यजीव संघर्ष, स्थायी लोक अदालत और मीडिएशन 3.0 सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि आर्थिक अथवा सामाजिक रूप से कमजोर...