अररिया, जुलाई 3 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड की ग्राम पंचायत पोठिया स्थित पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय अररिया तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन तक कानून की जानकारी पहुंचाना, उन्हें उनके संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा न्याय तक उनकी सहज पहुंच सुनिश्चित करना था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिलाओं को मिली फ्री कानूनी सुरक्षा की जानकारीशिविर का विवरण शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के पैनल अधिवक्ता राहुल रंजन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आए एलएलबी के छात्रों एवं ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नि...