अररिया, अगस्त 1 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज कोशी कांवरिया सेवा सदन की ओर से सावन माह के दौरान सुइया के समीप भूटिया में संचालित होने वाले एक माह के कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार की संध्या विधिवत किया गया। स्थानीय विधायक मनोज विश्वास,फारबिसगंज नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, भाजपा नेत्री चांदनी सिंह एवं समिति के अध्यक्ष भीम अग्रवाल,हेमू बोथरा,जयकुमार अग्रवाल, पार्षद बुलबुल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और भगवान शिव के भक्तों की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए पूरे समर्पण और श्रद्धा के स...