Araria News: विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने अपने कार्यालय कक्ष वेश्म में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति एवं उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई।
आवेदन स्थिति समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से नौ आवेदनों का विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर निबंधन किया जा चुका है, जबकि छह आवेदनों का निष्पादन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.