अररिया, अक्टूबर 10 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता जिले में विदेशी नागरिकों के ठहरने और उनकी सुरक्षा व निगरानी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने जिले के होटल प्रबंधनों और संचालकों के साथ शुक्रवार को पुलिस कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की।​एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि विदेशी नागरिकों के ठहरने को लेकर कुछ अनिवार्य कानूनी प्रावधान तय किए गए हैं। पहले इसके लिए 'फॉर्म सी' भरा जाता था, जिसकी जगह अब 'फॉर्म 3' ने ले ली है।​उन्होंने जिले के सभी होटल संचालकों और विदेशियों को ठहराव उपलब्ध कराने वाले प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ​किसी भी विदेशी नागरिक के होटल में चेक-इन करते ही तत्काल एफरारो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म 3 में उसकी पूरी जानकारी दर्ज कराना अनिवार्य है।इसी तरह ​विदे...