Araria News: विक्रमशिला पुल बंद होने से सीमांचल के कारोबारियों की बढ़ी चिंता
अररिया, अक्टूबर 1 -- Araria News: अंजनी गौतम, फारबिसगंज, एक संवाददाता। नवगछिया-भागलपुर स्थित महत्वपूर्ण विक्रमशिला पुल पर मरम्मती कार्य को लेकर बीते 30 सितंबर की मध्यरात्रि से करीब तीन माह तक आवागमन बंद किए जाने का असर अब सीमावर्ती फारबिसगंज सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में भी दिखने लगा है। पुल बंद होने से फारबिसगंज से भागलपुर, झारखंड सहित अन्य क्षेत्रों तक माल भेजने और वहां से सामान मंगाने के लिए वाहनों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। इससे कारोबारियों को अतिरिक्त समय और परिवहन खर्च वहन करना पड़ सकता है। नेपाल सहित सीमावर्ती क्षेत्रों से भागलपुर और झारखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अब लंबी दूरी तय करनी होगी। कारोबारियों के अनुसार, दूरी बढ़ने से डीजल की खपत और माल ढुलाई का खर्च बढ़ना स्वाभाविक है, जिसका असर आगे चलकर वस्तुओं की कीमतों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.